Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 4 से 7 अक्टूबर तक निःशुल्क जादू शो, जादूगर सम्राट शंकर देंगे जागरूकता का संदेश

Charkhi Dadri News – स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में शनिवार को विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया गया कि सूचना भाषा एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अमृतकाल जागरूकता अभियान के अंतर्गत 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जनता महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जादू कला के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रेस वार्ता के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जादू कला के माध्यम से आमजन, विशेषकर बच्चों और युवाओं को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जैसे विषयों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।

Charkhi dadri


उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक एवं जन-जागरूकता विषयों को जादू की प्रस्तुतियों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें जल संरक्षण, नशे से बचाव तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं। इस प्रकार दर्शकों को मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
जादूगर सम्राट शंकर ने जादू कला के कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए और अपनी कला के माध्यम से उपस्थित पत्रकारों को विभिन्न रोचक प्रस्तुतियां दिखाईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और जादू कला की बारीकियों को लेकर उत्सुकता पैदा की।


उन्होंने कहा कि जादू कला भारत की समृद्ध प्रदर्शनकारी कलाओं में से एक है और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा इसके प्रति रुचि पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से जादू कला के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जनता महाविद्यालय के सभागार में प्रतिदिन दो निःशुल्क जादू कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा दूसरा कार्यक्रम शाम 7 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 30 हजार के आसपास जादू के शो किए हैं।


जादूगर सम्राट शंकर ने आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इन निःशुल्क कार्यक्रमों में शामिल हों तथा जादू कला के मनोरंजक प्रदर्शन के साथ सामाजिक जागरूकता के संदेशों को भी आत्मसात करें।
इस दौरान जूनियर जादूगर सम्राट भी मौजूद रहें।

Read More…

चरखी दादरी में आधी रात 3 दुकानों में चोरी! विधायक सुनील सांगवान पर प्रधान का बड़ा निशाना

Charkhi Dadri News – 11 अक्तूबर को चरखी दादरी में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान, जनता कॉलेज स्टेडियम में जुटेंगे लोग

Popular Articles