Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बलकरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता और पोषण पर जोर, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Charkhi Dadri News – महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव बलकरा में केंद्र व राज्य स्तर पर चलाए जा रहे श्सेवा संकल्प के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमश् के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला के आदेशानुसार व बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता साहरण के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्स्वच्छता अभियान (श्रम दान) व पोषण और स्वास्थ्यश् संबंधी विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से न्योता भोज, पोषण वाटिका में पौधारोपण और समाज को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना है।


सर्कल सुपरवाइजर सरोज वर्मा ने गोद भराई रस्म का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति सचेत करना है। समारोह में उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं को तिलक लगाकर और पौष्टिक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य माताओं, अभिभावकों व बच्चों को फल, मिठाई और बिस्कुट वितरित किए गए।


सुपरवाइजर सरोज वर्मा ने महिलाओं को पौष्टिक थाली के माध्यम से संतुलित आहार और भोजन की स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नवजात बच्चों की देखभाल पर जोर देते हुए कहा कि 6 महीने तक मां के दूध के साथ-साथ शिशुओं को अर्ध-ठोस व ठोस आहार जैसे दाल का पानी, सब्जियों का सूप और मौसमी फलों का ताजा रस देना अत्यंत जरूरी है।
ग्रामीणों को गांधी जयंती की बधाई देते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारा खान-पान और परिवेश स्वच्छ नहीं होगा, तो हम बीमारियों से घिर जाएंगे, जिससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होगा। गांधी जी के मार्ग पर चलकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Charkhi Dadri news


सर्कल महिला पर्यवेक्षक सरोज वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जैसी सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका पात्रों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लॉक-प्रथम की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला पंच, माताएं और बड़ी संख्या में बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चरखी दादरी की सड़कों पर कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

Popular Articles