Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शिक्षक-अभिभावक संवाद जरूरी, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम: प्राचार्य विक्रान्त

Charkhi Dadri News – आदमपुर डाढ़ी स्थित आर्यावर्त विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार विमर्श किया गया। प्राचार्य विक्रान्त वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक एक ऐसा मंच है, जहाँ विद्यार्थियों के संबध में विस्तार से चर्चा की जाती है। विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षकों व अभिभावकों के मध्य सहयोग व निरंतर संवाद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक द्वारा अभिभावक विद्यार्थियों के बारे में शिक्षकों के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं, साथ ही शिक्षक अभिभावको के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को जानने का प्रयास करते हैं। अभिभावकों ने विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबध में प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय चेयरमैन पवन वशिष्ठ, विद्यालय निदेशक सज्जन सिंह सांगवान, विद्यालय सचिव सुखबीर सांगवान, प्राचार्य विक्रान्त वशिष्ठ, प्रभारी अनिल, सभा निर्देशक नरेन्द्र व पूरा स्टाफ व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News


Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चरखी दादरी में आधी रात 3 दुकानों में चोरी! विधायक सुनील सांगवान पर प्रधान का बड़ा निशाना

Popular Articles