Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज, चरखी दादरी द्वारा रेलवे रोड स्थित कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी वाला के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नगर के गणमान्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। गांधी का स्वच्छता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के अनुपम प्रतीक थे।
उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश के जवानों और किसानों के योगदान का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। शास्त्री ने अपने आचरण से सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि त्याग, सेवा और चरित्र की दृढ़ता से पहचाना जाता है। वहीं बलराम गुप्ता ने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, यह स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इसलिए हमें नशे से सदैव दूरी बनाए रखनी चाहिए।
वैश्य एजुकेशन सोसायटी चरखी दादरी के पूर्व प्रधान राधेश्याम गर्ग ने अपने श्रद्धाभाव पूर्ण संदेश में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन राष्ट्रसेवा, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण की अमूल्य सीख देता है। हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करें और समाजसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। दादरी नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया ने कहा कि जयंती मनाने की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम इन महान विभूतियों के विचारों को अपने व्यवहार में उतारें और राष्ट्र तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल वैश्य समाज के संरक्षक रेखराज देवसरिया, राधेश्याम गर्ग, अग्रवाल सेवा सदन प्रधान शिवकुमार चिमनी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, सुरेश ऐरन, विनोद जैन, श्रवण गुप्ता, सुनील खुडानिया, पवन लुहानीवाला, राकेश गुप्ता, अग्रवाल भवन सोसायटी प्रधान मितेश काहनोरिया, अध्यक्ष गणेश गोयल, हरिराम बबलू, निरंजन सिंगला, प्रेस सचिव विनोद गर्ग व मुकेश बंसल, रामा सेवा दल के प्रधान विनोद गोयल, फेम व्यापार मंडल प्रधान जयभगवान मस्ताना, ललित गर्ग, सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन गोयल, युवा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, बजरंग झामरी, बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोनू अग्रवाल, शिव कुमार जिंदल, अनुराग गुप्ता व अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
Read More….
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Charkhi Dadri – PG कॉलेज में कई सीटें खाली, एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी |
