Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – झोझू में सेवा सेतु शिविर, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुगम तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से गांव झोझू में ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिविर में पहुंचकर स्टॉलों का अवलोकल किया।

Charkhi Dadri News


सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद करने और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। इससे लोगों के समय और श्रम की बचत होने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान हो रही है।


शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा उसे संबंधित योजना एवं सेवा के बारे में स्पष्ट एवं उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही है। सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंचे और वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसका लाभ प्राप्त कर सके। इसी सोच के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।


विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने दी योजनाओं की जानकारी


शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों ने पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। पात्र नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। ग्रामीणों ने गांव में ही विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित सेवा सेतु शिविर की सराहना की।


2 को दादरी ब्लॉक व 5-6 को नगर परिषद में लगेंगे शिविर

जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों एवं शिविरों का आयोजन जारी रखा जाएगा। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को दादरी बीडीपीओ ब्लॉक में और 5 व 6 अक्टूबर को दादरी नगर परिषद में शिविरों को आयोजन किया जाएगा।

Read More….

Charkhi Dadri News – नरसिंहवास में गांधी जयंती पर गूंजी हरियाणवी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां

पुराने वाहन मालिक रहें सतर्क

Popular Articles