Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ गूंजा युवा शक्ति का संकल्प, अपराध-मुक्त हरियाणा के निर्माण की ली शपथ

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ गूंजा युवा शक्ति का संकल्प, विजन इंडिया स्कूल, बगेश्वरी व गांधी नगर चरखी दादरी में गूंजा अपराध-मुक्त हरियाणा का संकल्प
युवा शक्ति को नशे के घातक दलदल से बचाने, उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में जिम्मेदार एवं सजग नागरिक के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार (IPS) के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एंटी नारकोटिक सेल से एएसआई राहुल फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विजन इंडिया स्कूल, बगेश्वरी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और बाल अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, शाम के समय गांधी नगर, चरखी दादरी में जागरण कार्यक्रम के दौरान आमजन को भी जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में पुलिस टीम ने युवाओं को समझाया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को उपलब्ध कानूनी प्रावधानों और सहायता के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, हरियाणा पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली बताते हुए जरूरत के समय तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।


अभियान के दौरान युवाओं और उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने, अपराध के खिलाफ जागरूक रहने तथा अपराध-मुक्त हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। पुलिस टीम ने कहा कि जागरूक युवा ही सुरक्षित और सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं।
पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि नशे एवं अपराध से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें और स्वयं भी जागरूक रहते हुए दूसरों को जागरूक करें। नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित समाज का निर्माण ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Charkhi Dadri News


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, IPS के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का सकारात्मक सहयोग मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा कानून का पालन करते हुए समाज के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Read More…

पुराने वाहन मालिक रहें सतर्क!

Charkhi Dadri News – 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन मालिक रहें सतर्क, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

Popular Articles