Charkhi Dadri News – जिला के कोल्हावास स्थित लगभग 22 एकड़ कृषि फार्म जमीन की नीलामी 10 वर्षों के लिए खुली बोली पर 24 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी।
इसके लिए बोली देने वाले किसानों को कम से कम अगले 10 वर्षों तक प्रकार्तिक/जैविक खेती करेंगे। फार्म की भूमि 10 वर्ष के लिए रिजर्व प्राइस से उच्चतम बोली देने वाले को दी जाएगी। पूर्ण राशि बोली समाप्त होने पर नगद / बैंक ड्राफ्ट के रुप में ली जाएगी। पट्टे की राशि मे प्रतिवर्ष 4 प्रतिशत कि वृद्धि होगी।
यदि किसी फार्म की 10 वर्ष से पहले कोई ठेके दर छोडता है तो उपायुक्त से रिजर्व प्राइस सुनिश्चित करवाकर शेष बचे वर्षों के लिए ठेके पर दे दिया जाएगा। फार्म में पेड इत्यादि काटे नहीं जाएंगे बल्कि उनकी रखवाली करनी होगी। फार्म की इमारतों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी और उनकी अच्छी हालत में संभाल करनी होगी तथा वर्ष के अंत में सही हालत में विभाग को लौटाना होगा एवं फार्म की इमारतों में किसी भी प्रकार की बदली नहीं की जाएगी।
यदि किसी सरकारी माल का नुकसान बाढ आदि से होगा तो नुकसान पूरा करके देना होगा। फार्म से मिट्टी नहीं उठाई जाएगी। फार्म पर फसल बोने के लिए ठेकेदार को हरियाणा बीज विकास निगम कान्ट्रैक्ट ग्रोवर के रुप में प्रोग्राम अपनाना होगा जैसा की पहले से चल रहा है। फार्म में किसी भी प्रकार की हानि की जिम्मेवारी ठेकेदार की होगी तथा इस बारे में कोई झगडा होगा तो कृषि निदेशक का फैसला अंतिम होगा व ठेकेदार को मान्य होगा। फार्म पर कोई परमानेंट स्ट्रेकचर नहीं बनाई जाएगी। फार्म के ट्यूबलों आदि की मरम्मत तथा बिजली आदि का खर्चा ठेकेदार को करना होगा। फार्म को ठेके पर देने के लिए निर्धारित पटटानामा भरवाना होगा। फार्म नहरी होने की सूरत में आबयाना तथा सैंस आदि का भुगतान ठेकेदार द्वारा विभाग को करना होगा। ठेकेदार कृषि विभाग के किसी भी अधिकारी /कर्मचारी के निरीक्षण में कोई बाधा नहीं डालेगा। खेतों के मेडों पर लगाए गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेवारी ठेकेदार की होगी।
Read More…
Charkhi Dadri:- धर्मबीर को CIA ने बिरही कलां से गिरफ्तार See More..

