Charkhi Dadri News – जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिस के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 21 सितंबर को शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में एक विशाल मेगा जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि ने बताया कि इस मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो युवाओं को रोजगार तथा अप्रेंटिस के विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाएंगी। इस रोजगार मेले में लगभग 900 से अधिक योग्य अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही (ज्वाइनिंग) ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। विभाग द्वारा जिले एवं आसपास के सभी इच्छुक व पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Read More…