Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – इग्नू ने दाखिले व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

Charkhi Dadri News – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुडऩे एवं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने का अवसर प्रदान करते हुए जुलाई 2026 सत्र के नए दाखिले तथा पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तक बढ़ा दी है।


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अनुसार जुलाई 2026 सत्र में ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में नए दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। हालांकि, यह विस्तार सेमेस्टर बेस्ड पाठ्यक्रमों एवं सर्टिफिकेट के लिए लागू नहीं है।


उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 सितम्बर 2026 कर दी गई है। पुन: पंजीकरण करने

Charkhi dadri

वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 200/- विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सुविधा ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए लागू है।
डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि जो विद्यार्थी अभी तक जुलाई 2026 सत्र में नया प्रवेश या पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे 30 सितम्बर 2026 से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि इग्नू का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को उनकी सुविधा एवं परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे प्रवेश अथवा पुन: पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी अनधिकृत माध्यम से प्राप्त जानकारी पर निर्भर न रहें।

Read More…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा


चरखी दादरी जिला बार एसोसिएशन को मिला नया प्रधान!

Popular Articles