Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा

Charkhi Dadri News – नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए इसके सप्लायर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव लाल निवासी सरसरी रीठ, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है।


मोटरसाइकिल पर बैग में छिपाकर ला रहा था 1 किलो 10 ग्राम अफीम


Charkhi Dadri News – पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम दादरी के महेन्द्रगढ़ चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मदनलाल बंजारा निवासी बिलासपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) अफीम बेचने का काम करता है और मोटरसाइकिल HF Deluxe पर महेन्द्रगढ़ की ओर से दादरी आ रहा है।

charkhi dadri


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घसौला मोड़ नहर पुलिया के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद महेन्द्रगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम मदनलाल बंजारा निवासी बिलासपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर बंधे बैग से दो पॉलीथीन में कुल 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत थाना सदर दादरी में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस रिमांड में खुला सप्लायर का राज


बरामदगी के बाद आरोपी मदनलाल को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद अफीम उसने महादेव लाल निवासी सरसरी रीठ, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) से खरीदी थी।


आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर सीआईए स्टाफ चरखी दादरी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अफीम सप्लायर महादेव लाल को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर मदनलाल बंजारा और महादेव लाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More…..

चरखी दादरी पुलिस ने खेड़ी बुरा बस अड्डे के पास फायरिंग See more…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में रातभर नाकाबंदी, 91 वाहनों की जांच; टाटा पंच से 17 बोतल अवैध शराब बरामद

Popular Articles