Charkhi Dadri News – लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हमेशा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें।
समाधान शिविर में राजस्व, पुलिस, परिवार पहचान पत्र, बरसाती पानी निकासी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायत शामिल रही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं एवं सेवाओं का समय पर लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी समस्या या शिकायत है तो समाधान शिविर में आकर उसे प्रशासन के समक्ष रखें। सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More….
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा
