Charkhi Dadri News – दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण को लेकर जिला व उपमंडल स्तर पर कैंप शुरू कर दिए गए हैं। ये कैंप 27 सितंबर तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 के अंतर्गत जिला में लगभग 19,857 पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करवाया जाएगा।
उपायुक्त मनदीप कौर ने योजना के दूसरे चरण की जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थियों की सुविधा एवं पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित हॉल नंबर-2 तथा उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय चरखी दादरी व एसडीएम कार्यालय बाढड़ा में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कार्य के सफल संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर पूनम (8307709799), उपमंडल चरखी दादरी स्तर पर महेश कुमार (8149956578 )तथा उपमंडल बाढड़ा स्तर पर संदीप कुमार (9416153558 ) की ड्यूटी लगाई गई है
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित अवधि के दौरान विशेष कैंपों में उपस्थित रहकर पंजीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान पात्र लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना के संभावित पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण दीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए। इसके अतिरिक्त पंजीकरण कार्य की प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करते हुए दैनिक प्रगति रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Read More….
Charkhi Dadri कल से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी , हड़ताल खत्म
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा
