Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में रातभर नाकाबंदी, 91 वाहनों की जांच; टाटा पंच से 17 बोतल अवैध शराब बरामद


Charkhi Dadri News
– जिले में नशा तस्करी, अवैध शराब की तस्करी तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्पेशल नाका चेकिंग अभियान” के तहत चरखी दादरी पुलिस ने 15/16 सितंबर की रात दादरी-रोहतक रोड स्थित नहरपुल नाका पर नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रातभर जिले की सीमा से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। अभियान के दौरान 91 वाहनों की तलाशी ली गई।


टाटा पंच कार से 17 बोतल अवैध शराब बरामद


नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने गांव बौंद कलां की ओर से कलानौर की तरफ जा रही सफेद रंग की टाटा पंच कार को जांच के लिए रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट से शराब की पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार, कार से कुल 17 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 14 बोतल देशी शराब मार्का माल्टा मस्ती तथा 3 बोतल Rockford अंग्रेजी शराब शामिल हैं।
कार चालक की पहचान नरेन्द्र उर्फ नीरू पुत्र बलजीत निवासी बौंद कलां के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शराब रखने संबंधी परमिट व लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बरामद शराब को सील कर पुलिस ने कब्जे में लिया । शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।


रातभर तैनात रही पुलिस टीम


डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित करीब 25 पुलिसकर्मियों की टीम नहरपुल नाके पर तैनात रही। पुलिस द्वारा जिले की सीमा में प्रवेश करने तथा बाहर जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की गई। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध वाहनों, नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा।


डीएसपी धीरज कुमार ने कहा:


“अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले की सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी और वाहन जांच बेहद जरूरी है। संदिग्ध गतिविधियों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।”

charkhi dadri


“तस्करों और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा” — एसपी


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. (IPS) ने कहा कि चरखी दादरी की सीमाओं का इस्तेमाल अपराधियों या नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के लिए अचानक और विशेष नाका चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


एसपी ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

Read More…

चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन! भिवानी का राजीव शर्मा गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 23 कारतूस बरामद

Charkhi Dadri News – फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने वाला दीपक पकड़ा

Popular Articles