Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने वाला दीपक पकड़ा


Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने गांव खेड़ी बुरा बस अड्डे के पास फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक निवासी नरेला, नॉर्थ वेस्ट, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14/15 अगस्त की रात करीब 3 बजे मंजीत निवासी खेड़ी बुरा अपने दोस्त गौरव के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जा रहा था।जब बस अड्डा खेडी बुरा पहुचा तो उसका दोस्त टीनु कुमार उर्फ टिंकु खडा मिला । वे आपस में बात करने लगे । इतनी देर में दादरी की तरफ से सफेद रंग की AURA गाड़ी आकर रुकी उसमें से तीन नौजवान लडके उतरे और उन पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान मंजीत को गोली लगी, जबकि उसके साथ मौजूद गौरव और टीनू बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद घायल को PGIMS रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में महाबीर निवासी बोहला, जिला सोनीपत, हाल नरेला दिल्ली; योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान निवासी खेड़ी बुरा; विक्रम निवासी टांडाहेड़ी, जिला झज्जर, हाल नरेला दिल्ली तथा प्रदीप उर्फ सोनू निवासी जिनौली, जिला सोनीपत, हाल नरेला दिल्ली गिरफ्तार किया गया था । आरोपी योगेश उर्फ छोटू से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस तथा विक्रम से एक अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

charkhi dadri


पूछताछ के दौरान आरोपी योगेश उर्फ छोटू ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्तौल व कारतूस दीपक निवासी नरेला, दिल्ली से लिए थे ।
मंगलवार को थाना सदर में तैनात ASI मंजीत ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया । कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के लिए आरोपी दीपक को 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

Read More…

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार!…

Charkhi Dadri News – वारदात से पहले चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन! 2 अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन व 23 कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Popular Articles