Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – धनाना पब्लिक स्कूल में 12 दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर, विद्यार्थियों को संस्कृत से जोड़ने पर जो

Charkhi Dadri News – संस्कृत भारती हरियाणा न्यास के तत्वावधान में धनाना गांव स्थित धनाना पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के शिविर के संयोजक डॉ. जयपाल शास्त्री ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा बोलने, समझने और लिखने के लिए प्रेरित करना है।


इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार तथा निर्देशिका संजू देवी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में शिक्षक के रूप में डॉ. सुरेंद्र शास्त्री विद्यार्थियों को संस्कृत सम्भाषण का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विद्यार्थियों ने भी संस्कृत सीखने के प्रति उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की आधारशिला है। वहीं विद्यालय की निर्देशिका संजू देवी ने कहा कि हमारे अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत भाषा में निहित हैं। इसलिए अपनी इस गौरवशाली धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए हमें नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जापान और अमेरिका जैसे देशों में जिस प्रकार प्रारंभिक स्तर से भाषाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है, उसी प्रकार भारत में भी प्रथम कक्षा से संस्कृत के पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

Charkhi Dadri News


डॉ. सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में कालिदास जैसे महान कवि और विद्वान संस्कृत की समृद्ध परंपरा के प्रतीक रहे हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि और आत्मविश्वास पैदा किया जाए। उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में संस्कृत को लेकर यह भय रहता है कि यह कठिन भाषा है और इसे सीखना संभव नहीं, जबकि नियमित अभ्यास से इसे सहजता से सीखा जा सकता है। 12 दिवसीय सम्भाषण शिविर के माध्यम से विद्यार्थी संस्कृत बोलने के साथ-साथ उसे समझने तथा शुद्ध रूप से लिखने का अभ्यास भी कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि यह भिवानी जिले के लिए गौरव की बात है कि संस्कृत भारती हरियाणा न्यास द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संस्कृत सम्भाषण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी शिविरों का समापन 13 सितंबर को सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्कृत प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संस्कृत भाषा और संस्कृति के इस पावन अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More….

Charkhi Dadri News – वीर योद्धा संस्था ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

चरखी दादरी बार एसोसिएशन के कल चुनाव! मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध | बड़ी अपडेट

Popular Articles