Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी को चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

Charkhi Dadri News 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी को चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा


पशु चोरी के पुराने मामले में वांछित आरोपी राजू उर्फ सुनील गिरफ्तार, 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने करीब 12 वर्ष से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना बाढ़डा में वर्ष 2010 में दर्ज पशु चोरी के मामले में कार्रवाई लंबित थी।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला वर्ष 2010 का है। दिनांक 22 फरवरी 2010 को धर्मपाल पुत्र चन्दगीराम निवासी गोपालवास ने थाना बाढ़डा में शिकायत देकर बताया था कि 21/22 फरवरी की रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति पिकअप डाला में उसकी एक भैंस और एक कटड़ी चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बाढ़डा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस जांच के दौरान चोरी की गई भैंस एवं कटड़ी बरामद कर ली गई थीं।


मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि राजू उर्फ सुनील सहित कुछ आरोपी न्यायालय में पेश न होने के कारण उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिए गए थे। मामले की जांच बाद में CIA भिवानी द्वारा भी की गई थी। राजू उर्फ सुनील के खिलाफ न्यायालय द्वारा वर्ष 2014 में उद्घोषित अपराधी घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए थे।

Charkhi Dadri News


चरखी दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने वीरवार को राजू उर्फ सुनील को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजू उर्फ सुनील पुत्र नन्नूराम निवासी थली, सैंनियों के होटल के पास लाखन माजरा, डाबर कॉलोनी भिवानी तथा हाल कच्ची बस्ती, बस स्टैंड के पास सीकर, राजस्थान के रूप में हुई।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया।

Read More..

Charkhi Dadri News – पंकज हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटे पर स्कॉर्पियो से किया था हमला

अग्निवीर भर्ती रैली 2026 — चरखी दादरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर!

Popular Articles