Charkhi Dadri साइबर क्राइम थाना पुलिस अब तक गिरोह के 7 आरोपियों को कर चुकी है सलाखों के पीछे
चरखी दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन सस्ते आईफोन का झांसा देकर तथा फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की
। पुलिस ने इस मामले में गहन तकनीकी जांच करते हुए राजस्थान के अलवर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार
शिकायतकर्ता आनंद कुमार (निवासी गांव नौसवा, चरखी दादरी) ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत दी थी कि फेसबुक पर आईफोन का विज्ञापन देखकर उन्होंने उस पर क्लिक किया था। इसके बाद अज्ञात ठगों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर रिफंड, डिलीवरी और जीएसटी (GST) के नाम पर किश्तों में पैसे ऐंठने शुरू किए।
इसके बाद शातिर ठगों ने खुद को ‘क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी विक्रम राठौड़ बताकर शिकायतकर्ता को फोन किया और झूठा केस दर्ज होने तथा खाता फ्रीज होने का डर दिखाकर जेल भेजने की धमकी दी। केस रफा-दफा करने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में शिकायतकर्ता से कुल ₹4,05,110/- की ठगी कर ली गई।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी में मामला दर्ज किया गया।
अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी:
साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपी
दिशान्त (निवासी नजफगढ़, दिल्ली)
लक्ष्य उर्फ लक्की (निवासी नजफगढ़, दिल्ली)
राजेश कुमार मीना (निवासी नजफगढ़, दिल्ली)
अतुल (निवासी कबीरपुर, सोनीपत)
रोनिक नन्दा (निवासी खरक कलां)
धीरज उर्फ रजत (निवासी जाटौली, डीग, राजस्थान)
जांच के दौरान पाया गया कि ठगी की रकम में से ₹35,000/- आरोपी सुबेद्दीन पुत्र जुहरुखान (निवासी बजेडी, थाना गोविन्दगढ़, जिला अलवर, राजस्थान) के पीएनबी बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुबेद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भिवानी भेज दिया गया है।
Read More News…..
Charkhi Dadri – अनाज मंडी की समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ हुई धक्का मुक्की को लेकर बड़ा बयान #
