Charkhi Dadri – थाना बौंद कलां क्षेत्र के गांव सावड़ में दिनांक 27 जून 2026 को हुई मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा दादरी की टीम ने मामले में आरोपी दिनेश उर्फ सिन्हा निवासी हिण्डोल को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2026 को गांव सावड़ निवासी नितिन नारनौल से अपने घर आया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव के बस अड्डे की ओर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 15-20 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं। जाते समय युवकों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत पर थाना बौंद कलां में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उज्जवल उर्फ जुजु, निखिल, नितेश, रतन, ललित उर्फ LT तथा रोहित उर्फ गोलिया को गिरफ्तार किया था।
अपराध शाखा दादरी की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बुधवार को आरोपी दिनेश उर्फ सिन्हा निवासी हिण्डोल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुछताछ के बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
Read More...
Charkhi Dadri – कांवड़ यात्रा के बाद जल चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार
छत की Waterproofing पर Expert से खास बातचीत | कितना खर्च आएगा और क्या हैं फायदे ?
