Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने चर्चित बोद कलां हत्याकांड व राजस्थान से 25 हजार रुपये के इनामी और हिसार से उद्घोषित अपराधी अमरजीत उर्फ मोनू पुत्र धर्मबीर वासी बौंद कलां को गिरफ्तार करने में बङी सफलता हासिल की है।
आरोपी अमरजीत पर हरियाणा, राजस्थान, उतरप्रदेश व दिल्ली समेत कुल 11 अपराधिक मामले चल रहे हैं जिनमें आरोपी अमरजीत पर ज्यादातर लुट,चोरी,डैकेती,हत्या के प्रयास, हत्या व फिरोती इत्यादि संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें से कुछ में अभी तक गिफ्तारी बकाया है।
जिला चरखी दादरी अपराध शाखा व थाना बौंद कलां टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी से एक देशी पिस्तौल ब्रेटा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10/11 मई 2026 की रात थाना बौद कला पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बौद कला निवासी ललित नाम के लङके को गोली मार दी गई है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बौद कला राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घायल ललित को उसके परिजन उपचार के लिए PGIMS रोहतक लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया।
इसके बाद पुलिस टीम PGIMS रोहतक पहुंच कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों द्वारा निकाला गया बुलेट, मृतक के कपड़े और अन्य साक्ष्य पुलिस कब्जे में लिए गए।
मृतक के भाई नवीन आर्य, जो हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मई की रात वह अपने दोस्त के साथ गांव में मौजूद थे।
उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक हथियारो से लैश मौके पर पहुंचे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों में जितेंद्र उर्फ जीतू, अजीत उर्फ बुचा, नितीन उर्फ कालिया और सतेंद्र उर्फ लीला वासियान बौन्द कलां शामिल थे।
सतेंद्र के इशारे पर जितेंद्र ने ललित के सिर में पीछे से गोली मार दी।
वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
शिकायत में यह भी बताया गया कि वर्ष 2010-11 में ललित पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें सतेंद्र उर्फ लीला और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।
उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया।
शिकायत के आधार पर थाना बौद कला में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार आरोपियों के पकङ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
जांच के दौरान राजस्थान के दोलिया टोल प्लाजा से भी महत्वपूर्ण फुटेज प्राप्त हुई।
जांच में सामने आया कि कुछ आरोपियों को राजस्थान में शरण दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी छाजू सिंह को आरोपियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया ।
वहीं आरोपी अजीत उर्फ बुचा के भाई अर्जुन को भी आरोपियों को आर्थिक सहायता और शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बीते शनिवार को CRIME UNIT व थाना बौन्द कलां संयुक्त टीम द्वारा वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी अमरजीत उर्फ मोनू निवासी बौद कला को नियम अनुसार गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी अमरजीत ने खुलासा किया कि उसने एक देशी पिस्तौल और कारतूस कलियाणा पहाड़ में छिपा रखे हैं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम कलियाणा पहाड़ पहुंच कर एक देशी पिस्तौल ब्रेटा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी के दौरान आरोपी अमरजीत ने पुलिस को धक्का देकर पहाड़ से नीचे कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दोबारा काबू कर लिया।
आज रविवार को आरोपी अमरजीत को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच प्रक्रिया लगातार जारी है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Read More ….
Charkhi Dadri News : उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

