Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : बाबा स्वामी दयाल मंदिर में दानपात्र तोड़कर रुपये चोरी करने का चौथा आरोपी काबू


Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने शहर के बाबा स्वामी दयाल मंदिर में दानपात्र तोड़कर रुपये चुराने के मामले में प्रभावी कारवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

आरोपी की पहचान साहिल निवासी घसोला के रुप में हुई है ।


पुलिस प्रवक्तता योगेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को बाबा स्वामी दयाल धाम के प्रधान शहर के घिकाड़ा रोड़ निवासी सुरेश फौगाट ने अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का दानपात्र तोड़कर 8000-10000 रुपये चोरी करने की शिकायत दी ।

पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की । मामले में आरोपी कृष्ण निवासी वार्ड नंबर 16 चरखी दादरी, अंकित व कपिल निवासी घसोला को गिरफ्तार किया जा चुका है ।


शनिवार को हेड कांस्टेबल हरिओम थाना शहर दादरी ने चोरी करने वाले चौथे आरोपी साहिल निवासी घसोला को गिरफ्तार किया ।

आरोपी से चोरी किये रुपयों में से 1940 रुपये उसके मकान से बरामद किये ।

पुछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : बौंद कलां मर्डर केस में बड़ा एक्शन 25 हजार का इनामी अपराधी अमरजीत उर्फ मोनू गिरफ्तार,

Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

Popular Articles