Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

फरार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ कान्हा निवासी सरदपुरी-II, सीमापुरी, दिल्ली के रुप में हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा नंबर 205/2016 धारा 379 IPC दर्ज था जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया था ।

मामले में तारीख पेशी पर गैर हाजिर होने के कारण चरखी दादरी कोर्ट ने दिनांक 23.11.2021 को उद्घोषित करार दे दिया ।

कोर्ट के आदेश पर थाना शहर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 02/2022 धारा 174 A IPC दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई ।


बुधवार को हेड कांस्टेबल संदीप थाना शहर दादरी ने फरार अपराधी रोहित उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


रोहित उर्फ कान्हा के खिलाफ थाना शहर दादरी में चोरी, डकैती व प्रक्लेम्ड ऑफेंडर सहित 4 मुकदमे दर्ज है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : गांव दगड़ोली में शराब ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना

Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

Popular Articles