Charkhi Dadri News : सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने तिवाला गांव निवासी युवक से अवैध हथियार बरामदगी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी की पहचान बिरही कलां निवासी अमरजीत उर्फ मोनू के रुप में हुई है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को सीआईए स्टाफ की टीम मैहडा मोड बिरही कलाँ पर गश्त कर रही थी ।
उस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप को सुचना मिली कि गांव तिवाला निवासी सन्दीप उर्फ सोनी अवैध हथियार लिए हुए है और अभी तिवाला गाँव की तरफ गया है ।
जिसने सफेद टी-शर्ट व आसमानी रंग की लोयर पहन रखी है।
हेड कांस्टेबल प्रदीप ने टीम को सुचित किया और तिवाला गाँव से पहले नहर के पास पहुँचे जहां पर सुचना के मुताबिक एक नौजवान लडका दिखाई दिया ।
शक के तौर पर टीम ने नौजवान लडके को काबू कर नामपता पूछा जिसने अपनी पहचान सन्दीप उर्फ सोनी निवासी तिवाला बताई ।
तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी बन्दुक 315 बोर व एक रौंद बरामद हुआ ।
बरामद देशी बंदूक 315 बोर व रौन्द बारे लाईसैंस के लिए पूछने पर उसने कोई लाईसैंस पेश नहीं किया ।
पुलिस ने बरामद बन्दुक व रौंद को अपने कब्जे में लिया और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बरामद पिस्तौल व कारतूस गांव बिरही कलां निवासी अमरजीत उर्फ मोनू से खरीदना बतलाया ।
शनिवार को CIA स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल विकास ने आरोपी अमरजीत उर्फ मोनू निवासी बिरही कलां को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More ….
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.
Charkhi Dadri News : घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला युवक और मां पर जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार |

