Charkhi Dadri – पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। स्पेशल टास्क फोर्स, रोहतक की टीम ने 06 अगस्त को चरखी दादरी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी पर हुई फायरिंग की वारदात की साजिश में शामिल वांछित आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकान्त उर्फ नितिन पुत्र संदीप निवासी गांव दातौली, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
स्पेशल टास्क फोर्स रोहतक की टीम ने की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स, रोहतक की टीम थाना शहर चरखी दादरी के मुकदमा नंबर 165/26 में वांछित आरोपी शिवकान्त उर्फ नितिन की तलाश में रावलधी चौक आउटर बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि 06 अगस्त को चरखी दादरी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी पर हुई फायरिंग की वारदात की साजिश में शामिल आरोपी शिवकान्त उर्फ नितिन दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर बलकरा मोड़ के पास किसी व्यक्ति के इंतजार में खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलकरा मोड़ के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शिवकान्त उर्फ नितिन पुत्र संदीप निवासी गांव दातौली बताया।
पूछताछ में वारदात की साजिश में शामिल होने का खुलासा
पुलिस द्वारा आरोपी से 06 अगस्त को बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी पर हुई फायरिंग की वारदात तथा उसमें शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात की साजिश में शामिल होने की बात बताई।
आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद अवैध हथियार के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस अथवा वैध परमिट पेश नहीं कर सका।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध हथियार अपने कब्जे में रखने पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध किया है। इस संबंध में थाना सदर चरखी दादरी में नियमानुसार मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शिवकान्त उर्फ नितिन को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
See More…
Charkhi Dadri : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता, अवैध पिस्तौल बरामद
Charkhi Dadri में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस See More…
