Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा के कॉलेजों में स्टाफ की भारी कमी, 8645 पद खाली — भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी और एडेड कॉलेजों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 1 अप्रैल तक सभी जिलों के कॉलेजों से स्वीकृत व रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। इसी क्रम में नूंह सहित कई जिलों से जानकारी एकत्र की जा रही है। सरकार के पास 31 प्रोफेसरों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसी बीच 2,424 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को मांग भेजी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होते ही खाली पद भरे जाएंगे। नूंह जिले के कॉलेजों में ग्रुप-डी के 13 पदों की अनुमति मांगी गई है और मंजूरी मिलते ही भर्ती की जाएगी।

नियमों के अनुसार नियुक्तियां


नूंह के एडेड वाईएमडी कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति के लिए विभाग ने 23 जून 2025 को अनुमति जारी कर दी है। नियमों के मुताबिक रेगुलर प्राचार्य चयन समिति का अनिवार्य सदस्य होता है, इसलिए नियुक्ति पूरी होने के बाद शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विधानसभा में खुलासा


विधानसभा के मानसून सत्र में उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नूंह विधायक आफताब अहमद के सवाल के जवाब में बताया कि राज्य के 274 कॉलेजों में स्वीकृत 15,668 पदों में से 8,645 खाली पड़े हैं।

सबसे चिंताजनक स्थिति क्लास-वन अधिकारियों (प्रिंसिपल स्तर) की है। प्रदेश के 158 कॉलेजों में प्राचार्य पद खाली हैं, जबकि 100 से ज्यादा कॉलेज ऐसे हैं जहां प्रिंसिपल ही नहीं है। केवल 116 कॉलेजों में ही क्लास-वन अधिकारी तैनात हैं।

क्लास-बी, सी और डी पदों की स्थिति


क्लास-बी कैटेगरी में भी भारी कमी है। 10,919 पदों में से 6,216 खाली हैं और 4,703 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं।
इसी तरह क्लास-सी श्रेणी में 2,966 पदों में से 1,702 खाली पड़े हैं, जबकि 1,264 पद भरे हैं।
क्लास-डी की बात करें तो 1,509 पदों में से 569 रिक्त हैं और केवल 940 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

दादरी सिविल अस्पताल में जियो फेंसिंग एप के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

चरखी दादरी की सड़कों पर गड्ढों ने मचाया हाहाकार लोगों की जान जोखिम मेंhttps://www.facebook.com/share/v/1FM4USWwn9/

Popular Articles