Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – वार्ड 14 में 28 लाख की लागत से बनी नई सड़क का चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने किया शुभारंभ

Charkhi Dadri News – नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि किसी भी देश के लिए सडके खास कर उसके राज्यों के शहरों व ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग केवल आने जाने वाले वाहनों का जरिया नहीं होते बल्कि उस राष्ट्र व राज्य के विकास की गति देने वालवे ऐसे जरिए बनते है जहां से विकसित होने की तरफ वो देश कदम उठाता है।

आज पूरे भारत में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार नेशनल, इंटरनेशनल हाईवे के जरिए ये लक्ष्य हासिल करने में जुटी है तो प्रदेश में नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा के हर हिस्से में पक्के सडक मार्गों से एक दूसरे स्थानों को जोडने का काम तेज गति से हो रहा है जिससे कि हर एक नागरिक तक चाहे वो शहरी, ग्रामीण कस्बाई किसी इलाके में रहता हो इसकी सुविधा पहुंचे सके।


चेयरमैन आज वार्ड नंबर 14 में नवनिर्मित सडक का पूरे भारतीय परंपराओं के अनुसार शुभारंभ करवाते हुए इसे जन सेवा में समर्पित कर रहे थे। उन्होने नारयिल फोड कर नई बने माग का विधिवित उद्घाटन किया व बताया कि यह मार्ग करीबन 28 लाख की राशी से तैयार करवा कर आज जन सेवा में समर्पित किया गया है।

नगर के पुराने क्षेत्रों, वार्डों, बाजारों में नागरिकों की सुविधा व पुरानी मांगों के अनुसार लगातार नई सडकों का निर्माण किया जा रहा है इसमें सीमेंटिड व टाईलों वाली दोनों तरह के मार्ग लगातार नए निर्मित किए जा रहे हैं


इस दौरान नगर पार्षद सत्यवीर चैहान, प्रोफेसर अनिल सांगवान, मास्टर संजीव ढिल्लों, एडवोकेट विशाल सांगवान, राहुल स्वामी, राजेश कुमार, कर्मबीर सिंह, राज कुमार, सुरजीत डाला, बिजेंद्र सैनी, दीपक चैहान व अन्य उपस्थित थे

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का स्पेशल चेकिंग अभियान, 61 वाहनों की जांच, 5 के चालान

नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का बड़ा प्रहार!…

Popular Articles