Charkhi Dadri News – दशहरे के पावन पर्व पर जिले के गांव सांवड़ स्थित पावन धाम महाराज बाबा गुलाब गिरी डेरे में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष दशहरे के अवसर पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक मेला क्षेत्र की आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है।
इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धाम में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन एवं संयोजन पूर्व सरपंच ज्ञान चन्द शर्मा के परिवार की ओर से किया गया। गुलाब गिरी डेरे के महंत बाबा बालनन्द गिरी महाराज ने बताया कि भंडारे की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जो श्रद्धालुओं की आवक और प्रभु इच्छा तक दोपहर बाद तक चलता रहा।
आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सेवा और धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर संदेश देते हुए कहा गया कि भंडारा केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समानता, सद्भाव और परोपकार की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन समाज को आपसी भाईचारे के सूत्र में बांधते हैं और यह प्रेरणा देते हैं कि मानव सेवा ही सच्ची श्रद्धा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।
दशहरे का पर्व भी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, वहीं इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर डीसी अशोक शर्मा, सरपंच सुधीर शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा,
राजपाल शर्मा, हरिचरण शर्मा, गजानंद शर्मा, आनंद शर्मा, अजय शर्मा, सुभाष शर्मा, शशीकान्त शर्मा, महंत बाबा हरसुख दास, कृष्ण चन्द, हरीश कौशिक व ओमपाल चोबरला सहित गांव सांवड़, लाम्बा, हिंडोल, सोफ कासनी और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Read More…
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का स्पेशल चेकिंग अभियान, 61 वाहनों की जांच, 5 के चालान
Charkhi Dadri – HKCL ने बनाया जॉब पोर्टल, युवाओं को मिलेगी नौकरी ढूँढ़ने में मदद | स्कूलों के बच्चों
