Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बड़ा शिव मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का समापन, हवन-यज्ञ व कन्या पूजन से दिया सनातन संस्कारों का संदेश

Charkhi Dadri News – बड़ा शिव मंदिर सेवा समिति रजिस्टर्ड, चरखी दादरी की ओर से प्रधान रमेश फोगाट की अध्यक्षता में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के साथ समापन किया गया।

इस दौरान मंदिर में नौ दिनों तक मां दुर्गा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित दिनेश शास्त्री ने शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की आराधना संपन्न करवाई। समापन अवसर पर हवन-यज्ञ, कन्या पूजन तथा अखंड ज्योत को प्रवाहित कर दिया।

नवमी के अवसर पर मंदिर परिसर मां के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था से गुंजायमान रहा। भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने नारी शक्ति के सम्मान और देवी स्वरूप के प्रति श्रद्धा प्रकट की। हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर समाज और परिवार के कल्याण की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर समिति की ओर से संदेश दिया गया कि नवरात्र पर्व आत्मशुद्धि, संयम, सेवा, सदाचार और नारी सम्मान के संकल्प को जीवन में उतारने का अवसर है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बुराइयों का त्याग करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति उसकी प्राचीन परंपराओं के साथ-साथ उन जीवन मूल्यों में निहित है, जो मनुष्य को करुणा, कर्तव्य और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। समिति प्रधान रमेश फोगाट ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सार्थक होते हैं, जब उनसे प्राप्त संस्कार घर-परिवार और समाज के व्यवहार में दिखाई दें।

मंदिरों में जलने वाली ज्योत हमें अपने भीतर सद्बुद्धि, सकारात्मकता और धर्म के प्रति समर्पण का प्रकाश जगाने की प्रेरणा देती है। बड़ा शिव मंदिर सेवा समिति रजिस्टर्ड ने नवरात्र महोत्सव में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को मां दुर्गा के आशीर्वाद, सुख-शांति और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ओमप्रकाश फौगाट, विकास फौगाट, हर्ष गोल्डी, पंकज शर्मा, शिव कुमार, अमित, संदीप, अक्षय, सतबीर, सोनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का स्पेशल चेकिंग अभियान, 61 वाहनों की जांच, 5 के चालान

Charkhi Dadri के संतोखपुरा गांव का पंचायती झोटा चोर See More…

Popular Articles