Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भाजपा ने विद्या जाखड़ को सौंपी चरखी दादरी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चरखी दादरी जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विद्या जाखड़ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन और जिला संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आमजन की सेवा को प्राथमिकता देते हुए भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। विद्या जाखड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रभारी महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी शलेन्द्र पांडे, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, बाढ़डा विधायक उमेद पातुवास, जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, जिला महामंत्री रविन्द्र शिलगर व मास्टर हरीश शर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष रवि गर्ग बधवानिया का विशेष रूप से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इन सभी वरिष्ठ नेताओं के विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर मिला है। साथ ही, उन्होंने अपने पिता तुल्य आदरणीय इंद्र फोगाट के प्रयासों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की जिनके प्रयासों से यह संभव हो सका है। विद्या जाखड़ ने कहा कि उनके लिए जिला उपाध्यक्ष का पद केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक जिम्मेदारी तथा समर्पण के साथ निभाने का अवसर है।

वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान, उनकी समस्याओं को सुनना और संगठन के उद्देश्यों को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्हें विश्वास है कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी। अंत में विद्या जाखड़ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन और जिला संगठन का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा के तहत जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी।

Charkhi Dadri News


Read More….

Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह |

Charkhi Dadri News – बाढड़ा के राजकीय कन्या स्कूल में भूकंप आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, SDRF ने किया बचाव अभियान का अभ्यास

Popular Articles