Charkhi Dadri : ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक और विशेष सहयोगी, पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त रीजनल मैनेजर कैलाश प्रधान का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के चलते ब्राह्मण समाज के मौजिज लोगों ने शोक जाहिर किया।
भगवान परशुराम शिक्षा एवं जन कल्याण समिति की बैठक के दौरान वक्ताओं ने इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
समिति प्रधान सतबीर गौड़ और महासचिव राम सिंह शर्मा (खुर्द) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना एक अत्यंत ही दुखद है।
मास्टर रविन्द्र वशिष्ठ रामलवास ने कहा कि कैलाश प्रधान न केवल एक कुशल बैंक अधिकारी थे, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका अतुलनीय योगदान रहा।
वे चरखी दादरी ब्राह्मण समाज के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे।सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
समाज के लोगों का कहना है कि कैलाश जी के पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान सुनील कौशिक बिजाना, नरेश कौशिक, कैशियर अतुल कुमार, महेंद्र भारद्वाज, कैप्टन लक्ष्मी नारायण, संरक्षक मनफूल शर्मा रावलधी, ठेकेदार जय किशन शर्मा चरखी, डायरेक्टर पुनीत शर्मा, भोलू डूडीवाला, प्रिंसिपल कपिल, सौरभ, ठेकेदार ओमकार सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक जाहिर किया।
Read More …..
Breaking News : फूल सी बच्ची को मां-बाप ने ठुकराया, दादी ने भी किया इनकार
Fish Farming से बदली किस्मत ! चरखी दादरी के किसान की सफलता की कहानी
