Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri के रवि इंडियन कोचिंग स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह | 46 बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन!

Charkhi Dadri रवि इंडियन कोचिंग स्कूल, चरखी दादरी का वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्नचरखी दादरी – स्थानीय वार्ड नं. 18, एम.सी. कॉलोनी, अशोक अल्ट्रासाउंड वाली गली, स्थित रवि इंडियन कोचिंग स्कूल में वार्षिक समारोह में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन ने सभी का मन मोह लिया।

संस्थान डायरेक्टर रविंदर वशिष्ठ ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, उपहार वितरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। जो विद्यार्थी आज मेहनत करेगा, वही कल अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेगा।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में सैनिक स्कूल में 46 विद्यार्थियों का चयन हुआ, राय स्पोर्ट्स स्कूल में 12 विद्यार्थियों ने टेस्ट क्वालिफाई किया, आर.एम.एस. राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल में 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में 8 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 3 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रियांशी, लकी और कुनाल सिंह रहे।

इसी कडी में कक्षा 4 में आदी शर्मा (प्रथम), मानव (द्वितीय) और अर्पित चाहल (तृतीय), कक्षा 5 में पुनीत (प्रथम), वंशिक (द्वितीय) और प्रतीक (तृतीय) ने स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 6 में साहिल श्योराण (प्रथम), देवेश जांगड़ा (द्वितीय) और दिव्या (तृतीय), कक्षा 7 में पियूष (प्रथम), हनी (द्वितीय) और यातन (तृतीय), कक्षा 8 में आयुष (प्रथम), पंकज (द्वितीय) और योगेश (तृतीय), तथा कक्षा 9 में प्रशांत (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय) और रितेश (तृतीय) ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन पूजा वशिष्ठ सहित स्टाफ सदस्य अंकित परमार, शैलेश भारद्वाज, मनीष राणा, मेघा शर्मा, नीलम शर्मा, ज्योति शर्मा एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में डायरेक्टर ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

Read More…..

Breaking News : फूल सी बच्ची को मां-बाप ने ठुकराया, दादी ने भी किया इनकार

Fish Farming से बदली किस्मत ! चरखी दादरी के किसान की सफलता की कहानी

Popular Articles