Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News -हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी एक्ट के नए नियमों पर नर्सरी संचालकों ने जताई चिंता

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी। रोहतक के नांदल भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में चरखी दादरी से सीटू सूर्यवंशी ने भाग लिया। बैठक में हरियाणा हॉर्टिकल्चर नर्सरी एक्ट-2025 और नए लाइसेंस नियमों को लेकर नर्सरी संचालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

संचालकों ने 1000 वर्ग मीटर जमीन की शर्त और 10 हजार रुपये लाइसेंस फीस पर चिंता जताते हुए कहा कि इन नियमों से छोटे नर्सरी कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है और उनका कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। बैठक में मांग की गई कि नर्सरी संचालकों को राहत देते हुए नियमों में व्यावहारिक संशोधन किया जाए,

लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाई जाए तथा छोटे कारोबारियों के हितों का ध्यान रखा जाए। संचालकों का कहना था कि सजावटी पौधों की नर्सरियां रोजगार और हरियाली बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए ऐसे नियम बनाए जाएं, जिनसे कारोबार बंद होने की नौबत न आए। 

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 20 अक्टूबर को रानीला में होंगे ट्रायल

चरखी दादरी के बाल्मीकि नगर में हड़कंप! अतिक्रमण हटाने क्यों पहुंचा नगर परिषद? देखिए मौके की पूरी..

Popular Articles