Charkhi Dadri News – एसडीएम आशीष सांगवान ने शाम को
स्थानीय उपमंडल स्तरीय पटवार खाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और हाजिरी रजिस्टर, रिकार्ड की भी जांच की।
एसडीएम आशीष सांगवान ने निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत सभी पटवारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में पहुंचें और सौंपे गए कार्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने काम के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
एसडीएम आशीष सांगवान ने निर्देश देते हुए कहा कि पटवार खाने में आने वाले किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नागरिकों के कार्यों का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारण से कार्य में समय लगता है, तो संबंधित नागरिक को समय पर इसकी सूचना दी जाए, ताकि उसे बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और प्रशासनिक कार्यों में ढिलाई किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी, और आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Read More….
गरीबों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का पीला पंजा? आखिर क्यों नहीं होती सबके खिलाफ एक जैसी कार्रवाई?…
