Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के साहिल यादव ने पहले प्रयास में HCS परीक्षा की पास, बने आबकारी एवं कराधान अधिकारी

Charkhi Dadri News – नगर के वार्ड 19 स्थित रामनारायण कॉलोनी निवासी साहिल यादव ने हरियाणा सिविल सेवा एचसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साहिल ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया है।

इस सफलता के बाद उन्हें आबकारी एवं कराधान अधिकारी ईटीओ का पद मिला है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग-बी श्रेणी में चैथी रैंक प्राप्त की है।
साहिल यादव की प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित हिंदू महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाकर देश और प्रदेश की सेवा करना था। अपनी लगन और सही रणनीति के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर दिखाया।


साहिल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा नंद राम यादव और पिता महेंद्र यादव सहित माता रेणु यादव के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। परिजनों का कहना है कि साहिल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और उन्होंने बिना हिम्मत हारे दिन-रात कड़ा परिश्रम किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

Charkhi Dadri news

Read More….

चरखी दादरी पुलिस का विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान!

Charkhi Dadri News – इंजीनियर सुनील सैन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला चरखी दादरी ने किया भव्य स्वागत

Popular Articles