Charkhi Dadri News – प्रभात मंडल द्वारा स्थानीय वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। अध्यक्षता प्रभात मंडल प्रधान बजरंग लाल सिंगला, महासचिव राकेश मित्तल, द्वारा की गई।
आयोजन के दौरान पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लौटे योगार्थियों का प्रभात मंडल द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। मंडल सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि योगार्थी पुरुषोत्तम बंसल, महावीर छापरिया और ओमप्रकाश पांडवाणिया हरिद्वार से योग का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे हैं।
उपलब्धि पर प्रभात मंडल के सदस्यों ने तीनों योग साधकों का स्वागत करते हुए समारोह के दौरान उन्हें पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंकित गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को निरोग और स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। सभी ने उम्मीद जताई कि हरिद्वार से प्राप्त इस विशेष प्रशिक्षण के बाद तीनों सदस्य अपने ज्ञान और अनुभव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इससे क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने तीनों योग साधकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि ये साधक योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, सकारात्मकता और जन-जागरूकता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सम्मान समारोह में प्रभात मंडल प्रधान बजरंग लाल सिंगला, महासचिव राकेश मित्तल, अंकित गुप्ता, अशोक स्वामी, भारत भूषण, गजानंद उपस्थित रहे। इनके अलावा मंडल के संस्थापक सदस्य हीरालाल चरखी वाले, हरिराम, पूनम, महेश और अतुल आदि मौजूद रहे।
Read More….
चरखी दादरी के बाल्मीकि नगर में हड़कंप! अतिक्रमण हटाने क्यों पहुंचा नगर परिषद? देखिए मौके की पूरी..
