Charkhi Dadri News – शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में 21 सितंबर को युवाओं के लिए मेगा जॉब मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है।
संस्थान के प्रंसिपल जीतपाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस जाब मेले में औद्योगिक एवं निजी क्षेत्र की लगभग 50 कंपनियां भाग ले रही है। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए लगभग 1000 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र एवं योग्य युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने के लिए इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप प्रभारी ने दीपक शर्मा ने बताया कि इस जॉब फेयर में 10वीं ,12वीं, बीए, आईटीआई तथा डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप व नियमित नौकरियों (प्लेसमेंट) के भरपूर अवसर रहेंगे। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों, तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर संस्थान परिसर में पहुंचना सुनिश्चित करें।
Read More….
Charkhi Dadri News – सीनियर एशिया कप में सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड | इमलोटा के पहलवान ने रचा इतिहास

