Charkhi Dadri News – हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय खेल कुंभ के दौरान नगर होनहार खिलाड़ी हिमांशी भारद्वाज ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया। वर्तमान में प्रतिभावान हिमांशी भारद्वाज कक्षा आठवीं की छात्रा हैं तथा स्टार वर्ल्ड शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
होनहार की उपलब्धि पर उसे तथा उसके परिजनों को मौजिज लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गणमान्य व्यक्तियों ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हिमांशी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
परिजनों ने बताया कि होनहार के पिता दिवंगत चिकित्सक डाॅ हिमांशु का सपना था कि उनकी पुत्री राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय ओलपिंक स्तर तक देश का नाम रोशन करे। उनका सपना पूरा करने में ही हिमांशी जुटी है।
इस अवसर पर सतबीर गौड मास्टर रविंद्र वशिष्ठ, राम सिंह शर्मा, दिनेश मुद्गल, विश्वास, नवराज शर्मा ललिता भारद्वाज हरीश कादयान यश डगर सहित उपस्थित लोगों ने होनहार की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसी तरह मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
Read More….
चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार!
