Charkhi Dadri News – हरियाणा लोक सेवा आयोग ने वीरवार को एच. सी. एस. (हरियाणा सिविल सर्विस) का फाइनल परिणाम घोषित किया, जिसमें एच. डी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के होनहार व प्रतिभाशाली छात्र रजत फौगाट ने पूरे हरियाणा में छठा रैंक प्राप्त कर एक अनूठा इतिहास रचा है। एच. डी. ग्रुप डायरेक्टर रमेश गुलिया ने बताया कि छात्र रजत फौगाट 3 बार यू.पी.एस.सी. का साक्षात्कार फेस कर चुका है लेकिन उसके जज्बे ने अबकी बार उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है कि उसने 384.0 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में छठे स्थान पर रहकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि एच.डी. ग्रुप ने पहले भी देश को अनेक सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कोच दिए हैं और पूरे हरियाणा में एक मात्र ऐसा एच. डी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स है, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वाधिक अधिकारी दिए हैं। रजत फौगाट आरंभ से ही विलक्षण प्रतिभा का धनी छात्र रहा है।
उन्होंने असफलता को कभी कमजोरी नहीं माना और अपने अध्यापकों व माता-पिता को अपना आदर्श समझकर सदैव लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहा। सफलता का पर्याय बने एच. डी. ग्रुप ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें ऊँचाइयों के सोपानों पर पहुँचाया है। यहाँ के सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं,
जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। छात्र रजत फौगाट ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय एच. डी. प्रबंधन समिति के उचित दिशा-निर्देशन, माता-पिता व पत्नी के अतुलनीय सहयोग और अध्यापकवृंद व स्वयं की कड़ी मेहनत को दिया, जिनके कारण आज उसने इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने अपने साक्षात्कार में बताया कि सफलता किसी की दासी नहीं है।
यदि उचित दिशा में कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मेरे दादा जी नेवी आर्मी से रिटायर्ड थे और पूरे परिवार का वातावरण सामाजिक व संस्कारों से परिपूर्ण था। मैं जब विद्यालय में पढ़ने आता तो मेरे सीनियर विद्यार्थियों की फोटो देखता जो आज अधिकारी बनकर अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभा रहे हैं। मैंने बारहवीं कक्षा में फिजिक्स विषय में 99 अंक प्राप्त किए थे, जिस पर भारत सरकार द्वारा मुझे सम्मानित किया गया था।
हंसराज कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज को टॉप किया था। इतना ही नहीं बी.एस.सी के अंतिम वर्ष में मैं कॉलेज का प्रेजीडेंट भी बना लेकिन शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से एम.एस.सी. की। मैं एच. डी. ग्रुप के सभी विद्यार्थियों से आग्रह करता हूँ कि मेरी तरह लक्ष्य केन्द्रित करके मेहनत करते रहो, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मैं अपने कार्य को ईमानदारी से निष्ठापूर्वक करूँगा।
गरीबों व असहाय व्यक्तियों की मदद करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। छात्र रजत फौगाट की इस शानदार उपलब्धि पर एच.डी. प्रबंधन समिति श्री बलजीत नेहरा, श्री रमेश गुलिया, श्री सुरेन्द्र फौगाट, श्री बलराज फौगाट, विशाल नेहरा, हेमन्त गुलिया, डॉ० अस्मिता फौगाट ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना की।
विधायक सुनील सांगवान, डाॅ. मनीषा सांगवान, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, पूर्व कमिश्नर कमला चौधरी, पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल, तेजबीर सिंह आईएएस, जसप्रीतकौर आईएएस, डाॅ. ईश्वर सिंह, मेजर रणबीर सिंह, धर्मबीर मैनेजर, राजपाल मैनेजर, अशोक कुमार, नरेश कुमार, पुष्पेन्द्र फौगाट, दादरी एजुकेशन सोसायटी की ओर से जयप्रकाश जेपी, पवन गुप्ता, विद्या गुप्ता, सुरेश कुमार ऐरन, हरिराम खुडानिया, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया एवं फौगाट खाप प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
Read More….
Charkhi Dadri News – बाजरा बेचने आ रहे किसान जरूर देखें! ₹10 में भोजन-पानी और ठहरने की सुविधा |
