Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में भव्य रामलीला का मंचन, श्रीराम जन्म पर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Charkhi Dadri News – श्री रामलीला शहर कमेटी, चरखी दादरी द्वारा आयोजित वार्षिक भव्य रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर को विधि-विधान से गणेश पूजन के साथ हुआ। रामलीला में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन और लीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। कल रात की लीला में श्रीराम जन्म के पावन प्रसंग का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया,

जिसे देखकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। लीला के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी चांद पहलवान बिठलिया ने शिरकत की, जबकि तीसरे दिन की लीला में मुख्य अतिथि के तौर पर उमा बंसल धर्मपत्नी पंकज बंसल ने पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। कमेटी के प्रचार मंत्री विकास यादव व गौ सेवक रिम्पी फोगाट ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से इस बार की रामलीला ऐतिहासिक रूप से भव्य हो रही है।

कलाकारों के जीवंत अभिनय और अत्याधुनिक स्टेज लाइटिंग के चलते दर्शक मंत्रमुग्ध हैं। हमारा प्रयास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श हर घर तक पहुंचें। वहीं मंच का कुशल संचालन स्टेज डायरेक्टर व स्टेज कवि राहुल शास्त्री, रामलीला डायरेक्टर पुरुषोत्तम दास सोनी, विनोद ऐरन बिल्ला और अजय शर्मा द्वारा बखूबी किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्टेज संचालक रोशन लाल जांगड़ा तथा कथावाचक राजेश बंसल (अन्नी) अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति और मधुर वाणी से दर्शकों को भावविभोर कर रहे हैं।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक गौ सेवक रिम्पी फोगाट, प्रधान रविंद्र फोगाट, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार बंसल, उपप्रधान शिवकुमार शर्मा, श्याम फोगाट, महासचिव संदीप फोगाट, सह सचिव अखिलेश बंसल, कोषाध्यक्ष निखिल बंसल, सह कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, प्रचार मंत्री विकास यादव और सदस्य नसीब फोगाट व मंजीत फोगाट, मोहित फोगाट पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर श्रीराम अवतार बंसल, हनुमान प्रसाद शर्मा, मिथिलेश मिश्रा और हरि ओम पेंटर, स्टोर कीपर पप्पी, लीला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Charkhi dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – सरकारी अस्पताल में हड़ताल से मचा हड़कंप ! स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे

Haryana News – हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर! विनोद तिवारी अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Popular Articles