Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने गांव चांगरोड़ में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम व हिमांशु निवासी देवसर जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सामान को बेचने से प्राप्त रुपयों में से 7000 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 14 जनवरी को गांव चांगरोड़ निवासी पिंटू यादव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और अपने बच्चों सहित बाहर रहते हैं।
12 जनवरी 2026 को वह अपने चचेरे भाई राजकुमार की मृत्यु होने पर गांव चांगरोड़ स्थित अपने घर आए थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके चाचा सत्यवीर ने उन्हें बताया कि 11 जनवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़ दिए गए थे।
जब उन्होंने घर का सामान जांचा तो घर से भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिला।
चोरी हुए सामान में लगभग 277 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब 6 किलोग्राम चांदी के जेवरात और बर्तन शामिल थे।
इसके अलावा उनके चचेरे भाई राजकुमार के मकान से भी करीब 1 किलोग्राम चांदी का सामान चोरी पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तफ्तीश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि थाना बौंदकलां में दर्ज अभियोग नम्बर 66/2026 में गिरफ्तार आरोपी प्रीतम और हिमांशु ने गांव चांगरोड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है और बिक्री से प्राप्त रुपयों में से 7000 रुपये भी बरामद करवाये ।
सोमवार को पुलिस चौकी चिड़िया में तैनात कप्तान सिंह ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को बेचने की बात कबूल की ।
पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read More ….
Charkhi Dadri News : CIA चरखी दादरी की बड़ी कार्रवाई ललित हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग!

