Charkhi Dadri जिले की सीआईए टीम ने एक युवक को 6 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोल के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव हड़ौदा कलां निवासी कपिल उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, सीआईए स्टाफ के हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही सुधीर, सिपाही मंजीत और ईएएसआई कुलदीप गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक हड़ौदा कलां नहर के पास कारतूस लेकर खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान कपिल उर्फ मुन्ना के तौर पर हुई।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए गए। पुलिस ने सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Charkhi Dadri News: छत पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 40,500 रुपये बरामद….
Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान
