Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News: छत पर जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 40,500 रुपये बरामद….

Charkhi Dadri शहर थाना पुलिस ने बस स्टैंड रोड के पास पुरानी एलआईसी गली में एक मकान की छत पर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 40,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को उप निरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में पुलिस टीम सरदार झाडू सिंह चौक के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दुर्गा शक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि एक मकान के चौबारे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए छत पर छापा मारा। वहां छह व्यक्ति जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी बलराम, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भरू गांव निवासी चंद्रशेखर, दादरी निवासी इकबाल, बस्ती के हरिया गांव निवासी रामसज्जन, मुरैना के अम्बा गांव निवासी संजू और दादरी निवासी राजीव के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 40,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।

Read More….

Breaking news दर्दनाक घटना: पहले एक-दूसरे को गले लगाया और फिर ट्रेन के सामने कूदकर दंपती ने दी जान..

Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान

Popular Articles