Charkhi Dadri News : चरखी दादरी जिले के गांव मकड़ानी की रहने वाली पैरा खिलाड़ी रेखा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2015 से पैरा खेलों में सक्रिय रेखा ने एथलेटिक्स में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एफ-54 श्रेणी में उन्होंने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो स्पर्धाओं में कई पदक जीते हैं।
एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन
रेखा ने वर्ष 2016 में शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किए, जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता और डिस्कस थ्रो में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्ष 2018 उनके लिए खास रहा, जब उन्होंने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर बड़ी सफलता हासिल की।
फेंसिंग में भी दिखाया दम
एथलेटिक्स के बाद रेखा ने फेंसिंग में भी कदम रखा और यहां भी अपनी क्षमता साबित की। वर्ष 2022 में उन्होंने टीम एपे में स्वर्ण, टीम सेबर में रजत, व्यक्तिगत एपे में रजत और व्यक्तिगत सेबर में कांस्य पदक जीते। 2023 में व्यक्तिगत एपे और सेबर दोनों में कांस्य पदक हासिल किए। वहीं 2024 में टीम एपे में कांस्य पदक जीता।
इसके बाद 2025 में व्यक्तिगत एपे में रजत पदक और 2026 में टीम एपे में स्वर्ण तथा व्यक्तिगत सेबर में रजत पदक अपने नाम किए।
रेखा की मेहनत और लगन ने यह दिखा दिया है कि मजबूत इरादों के साथ किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
Read More News….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

