Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri : 58 साल तक नौकरी की सुरक्षा पर सस्पेंस! कौशल निगम कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी |

Charkhi Dadri News :- कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की ओर से चल रहा धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के आह्वान पर किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा 58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस संबंध में विभाग की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है।

साथ ही कर्मचारियों को अनुभव प्रमाणपत्र भी नहीं दिया गया है।यह धरना जनस्वास्थ्य विभाग मंडल, चरखी दादरी के कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

धरने की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान देवेंद्र भागवी ने की, जबकि संचालन ब्रांच सचिव सतवीर लहरी ने संभाला।धरने के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला दादरी के प्रधान यशपाल पैंतावास तथा हेमसा के राज्य उप महासचिव विजय लांबा मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया।

यूनियन के जिला प्रधान सतबीर सरोहा ने कहा कि जब तक कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को अनुभव प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री द्वारा 58 वर्ष तक जॉब सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विभागीय स्तर पर अभी तक कोई आदेश लागू नहीं किया गया है।

सतबीर सरोहा ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार से जल्द सकारात्मक फैसला लेने की मांग की।

धरना स्थल पर वीरेंद्र मैहड़ा, सुरेश शर्मा, विनोद झिंझर, अजीत छपार, जगवीर भागवी, रणसिंह डोहका और चेतन मौजूद रहे।

Popular Articles