Breaking News : बेगूसराय जिले के मुजफ्फरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लक्ष्मी देवी ने घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर लाने की बात अपने पति राजा चौधरी से कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ससुराल पक्ष की ओर से मृतका के मायके वालों को फोन कर बताया गया कि लक्ष्मी गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद फोन बंद कर दिया गया।
मौसम खराब होने और आंधी-बारिश के कारण मायके वाले उसी रात मौके पर नहीं पहुंच सके।
बुधवार सुबह जब मृतका के परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, तो वहां लक्ष्मी देवी का शव देखकर उनके होश उड़ गए।
इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले को सम्भाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राजा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति ने ही की है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद से उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read More ….
Charakhi Dadri News : थार से जानलेवा टक्कर, दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

