Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News – एकांत में गए कपल के साथ हैवानियत! युवक को भगाकर युवती से दरिंदगी |

(मध्यप्रदेश): जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती अपने एक परिचित युवक के साथ नीम घाटी क्षेत्र में घूमने गई थी।

इसी दौरान दो युवकों की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने कथित तौर पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर मुख्य सड़क तक पहुंची और मदद के लिए शोर मचाया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।पुलिस की त्वरित कार्रवाईसूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

कुछ ही समय में दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रानू और सुंदर बताए जा रहे हैं, जो स्थानीय क्षेत्र के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Read More ..

Charkhi Dadri :- राष्ट्रीय पक्षी मोर के मरने के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन, राजकीय सम्मान.. LIVE

राष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप में RPS स्कूल चरखी दादरी का जलवा | क्रिस्पी और दक्ष ने जीते स्वर्ण पदक 

Popular Articles