Breaking news उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक तनाव से जूझ रही एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया , लेकिन इलाज के दौरान महिला और दोनों मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी।
घरेलू विवाद इस घटना की मुख्य वजह
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती पड़ताल में घरेलू विवाद को इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Breking News – स्कूल में प्रिंसिपल रूम में फंदे से लटकी शिक्षिका
Charkhi Dadri News | सड़कों पर उतरे कर्मचारी, भारी रोष प्रदर्शन | 12 फ़रवरी को काम बंद का ऐलान

