Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गांव पालड़ी में किया पौधारोपण

Charkhi Dadri News – सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गांव पालड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।


प्रकृति बचाओ पेड़ लगाओ अभियान के संयोजक भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह मलिक ने कहा कि हमें जन्मदिन जैसे आयोजनों पर फिजूल खर्ची नहीं करनी चाहिए। जन्मदिन को सार्थक बनाने का सबसे अच्छा तरीका पेड़ लगाना और प्रकृति की रक्षा करना है। एक पेड़ लगाने से आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और स्वस्थ वातावरण मिलता है।
उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या किसी भी खुशी के अवसर पर एक पेड़ लगाए तो गांव, प्रदेश और देश हरा-भरा हो जाएगा। यही सच्ची सेवा है और यही प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है।


युवाओं ने बढ़ते हुए नशे के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जो समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे बचने के लिए बच्चों का ध्यान खेलों और शारीरिक विकास की ओर लगाना बहुत जरूरी है।


युवाओं ने सुझाव दिया कि गांव में बच्चों का ध्यान आकर्षित करने के लिए गांव में खेल मैदान का होना अति आवश्यक है, ताकि बच्चों का रुझान शारीरिक विकास और खेलों की तरफ बढ़े। खेल मैदान होगा तो बच्चे खेलेंगे, स्वस्थ रहेंगे और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे


इस अवसर पर संदीप जैलदार बीडीसी पालड़ी कुकू ठेकेदार प्रधान राजेंद्र सरपंच प्रवीण जैलदार जीतू चेयरमैन विकास प्रधान अंकित सोनू धीरज राजकुमार नौरंगाबास राजपुताना मौजूद थे

Read More…

चरखी दादरी में महराणा गांव के समीप पूरी रात रोड जाम , मौके पर पहुंची पुलिस | Charkhi Dadri News…

Charkhi Dadri News – नंबरदारों की नई नियुक्तियों पर रोक और 75 वर्ष की आयु सीमा का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Popular Articles