Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम: 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर लगा प्रतिबंध

Charkhi Dadri News – दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए 20 नवंबर तक निर्माण कोर्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक एहतियाती उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान केवल राष्ट्रीय महत्व के कार्यों को ही जारी रखने की अनुमति होगी। अन्य निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी, ताकि निर्माण कार्यों से उडऩे वाली धूल एवं अन्य प्रदूषक तत्वों को नियंत्रित किया जा सके।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण रखें।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Charkhi Dadri News

Read More…..

चरखी दादरी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles