Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों से रहें सावधान, एसडीएम आशीष सांगवान ने की सतर्कता बरतने की अपील

Charkhi Dadri News – त्योहारी सीजन के दृष्टिगत उपमंडल स्तर पर एसडीएम आशीष सांगवान ने आमजन से खाद्य पदार्थ खरीदने में सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ कुछ असामाजिक तत्व मिलावट करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में लोग मिठाइयां और खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदारी करें ।


उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों में सैंपलिंग अभियान चला रही हैं। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र दुकान में ऐसी जगह प्रदर्शित करें, जहां ग्राहकों को आसानी से दिखाई दे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए

CHARKHI DADRI NEWS

Read More….

चरखी दादरी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई!

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles