Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी सेफ हाउस का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा

Charkhi Dadri News – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा सेफ हाउस में रह रहे व्यक्तियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज सेफ हाउस का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण श्री संजीव काजला, माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी द्वारा श्री देश राज चालिया, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी के मार्गदर्शन में किया गया।


निरीक्षण के दौरान माननीय सचिव महोदय ने सेफ हाउस में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा वहां रह रहे व्यक्तियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सेफ हाउस में एक दंपति पाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दंपति की सुरक्षा एवं उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


माननीय सचिव महोदय ने निर्देश दिए कि सेफ हाउस में रह रहे व्यक्तियों की सुरक्षा एवं निजता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सेफ हाउस में रहने वाले व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो तथा उनके सम्मान और अधिकारों की पूर्ण रक्षा की जाए।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक पहुंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जरूरतमंद व्यक्तियों के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी है। विशेष रूप से ऐसे दंपतियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना आवश्यक है, जिन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता हो।


इस अवसर पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सेफ हाउस की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने तथा समय-समय पर आवश्यक निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चरखी दादरी आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत

Charkhi dadri

Read More…

चरखी दादरी में बस स्टैंड के सामने लाउड स्पीकर से समान बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग See More….

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles